पैलेट गन मामले में राहुल गांधी थाने पहुंचे, घायल छात्र के लिए FIR की मांग

पैलेट गन मामले में राहुल गांधी थाने पहुंचे, घायल छात्र के लिए FIR की मांग

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल और छात्र साहिल लोचब के घायल होने के मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे। उनके साथ घायल छात्र साहिल लोचब और उनकी मां भी मौजूद थीं।

राहुल गांधी ने छात्र की शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग की। पुलिस द्वारा तत्काल FIR दर्ज नहीं किए जाने के बाद राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और कहा कि मामला दर्ज होने तक वह वहां से नहीं हटेंगे।

मामले में बाद में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। रिपोर्टों के अनुसार, FIR भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई। इसके बाद राहुल गांधी ने इसे न्याय की दिशा में पहला कदम बताया।