ऑटो चलाक संघ के पदाधिकारी गणों के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी ने बैठक कर दिए निर्देश
सभी ऑटो चलाक दो दिनों के अंदर ड्रेस कॉड का पालन सुनिश्चित करेंगे : जया सँखि मुर्मू (जिला परिवहन पदाधिकारी)
ऑटो चलाक खाकी वर्दी तथा टोटो चलाक नीला ड्रेस पहनेंगे
बच्चों को क्षमता से अधिक नहीं बैठाएंगे, महिला कॉलेज सामने ऑटो खड़ा नहीं करेंगे
लोहरदगा : जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू की अध्यक्षता में ऑटो चालकों के साथ आवश्यक बैठक जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय लोहरदगा में हुई।बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी लोहरदगा द्वारा सभी ऑटो चालकों को निर्देश दिया गया कि 10 दिनों के अंदर ड्रेस कोड में ऑटो चलाना अनिवार्य होगा। इसमें ऑटो चालकों को खाकी एवं टोटो चालकों को नीला ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा। वाहन से संबंधित सभी कागजात अद्यतन करते हुए सभी मूल कागजात यथा; चालक अनुज्ञप्ति (Driving license) वाहन में रखना सुनिश्चित करेंगे। विद्यालय के बच्चों को क्षमता से अधिक ऑटो में नहीं बैठाएंगे। सभी चालकों को निर्देश दिया गया कि ऑटो के दाहिनी तरफ सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्थाई रोड लगवाना सुनिश्चित करेंगे।सभी भीड़भाड़ इलाके जैसे मैना बगीचा, पावरगंज चौक, रेलवे साइडिंग, ललित नारायण स्टेडियम, बरवाटोली, महिला कॉलेज इत्यादि जगहों पर अन्यथा वाहन खड़ा नहीं करेंगे।
बैठक में वाहन चालकों के द्वारा यह प्रस्ताव दिया गया कि ऑटो स्टैंड नहीं रहने के कारण ऑटो पार्किंग करने में कठिनाइयां हो रही है। इस बिंदु पर प्रशासक, नगर परिषद, लोहरदगा को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि जो भी निर्देश दिए गए हैं। इसका अक्षरशः अनुपालनकरना होगा। यदि जांच के क्रम में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो मोटरवाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ऑटो संघ के अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में ऑटो चालक उपस्थित थे।

