एक लाख सीएफटी बालू हफुआ के पास भंडारण किया गया बरामद
सिमरिया और चतरा के पदाधिकारियों के संयुक्त छापेमारी में बड़ी कार्रवाई
चतरा : जिले के हफुआ में एक लाख सीएफटी बालू संयुक्त छापेमारी में बरामद किया गया है। यह छापेमारी सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज, अंचलाधिकारी गौरव कुमार राय, चतरा अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, अंचलाधिकारी अनिल कुमार, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह के मिली सूचना के आलोक में संयुक्त रूप से छापेमारी की गई है। युक्त बालू का भंडारण सिमरिया प्रखंड और चतरा प्रखंड के मध्य हफुआ में किया गया था। जिसकी सूचना दोनों प्रखंडों के पदाधिकारियों को मिली थी। आपको बता दें कि जब से झारखंड सरकार द्वारा एनजीटी लगाया गया है तब से बालू का तस्करी जोरों पर है। इस तरह जिले के कई प्रखंडों तथा पंचायतों में तस्करों द्वारा बालू भंडारण कर बाहर उच्चे दामों में बेचने का का कार्य धड़ल्ले से चला आ रहा है। यही कारण है कि नजदीकी लोग बालू के अभाव में ना निजी कार्य कर पा रहे हैं ना अबुआ एवं पीएम आवास बना पा रहे है। चुकी बालू की कीमतों में काफी उछाल आया है जहां पूर्व में 12 सौ से 13 सौ रुपए में एक ट्रैक्टर बालू खरीद बिक्री की जाती थी परंतु अब वहीं बालू 45 सौ से लेकर 5 हजार रुपए ट्रैक्टर बालू की वसूली धर पकड़ के नाम पर की जा रही है।

