ओपी प्रभारी एवं जवानों ने किशनपुर ओपी परिसर में किया साफ सफाई!
पाटन पलामू जिला के पाटन प्रखंड के किशनपुर ओपी परिसर में मंगलवार को ओपी प्रभारी एवं पुलिसकर्मी तथा चौकीदार ने मिलकर साफ सफाई किया, मौके पर ओपी प्रभारी निलेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होगा, ओपी प्रभारी और पुलिस जवान, लोगों को सुरक्षा देने के साथ साथ सामाजिक कार्य में भी भाग लेते हैं पर्यावरण संरक्षण की बात हो या गरीब असहाय लोगों सहायता करना या पौधारोपण समेत साफ सफाई करना पुलिस कर्मियों का कर्तव्य है! उन्होंने दूसरे लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया! अगर देखा जाए तो किशनपुर ओपी प्रभारी निलेश कुमार के आने से क्षेत्र में अमन चैन शांति एवं पुलिसिया कार्यवाई के साथ-साथ ओपी परिसर में रंग रोहन साफ सफाई से लेकर बीते दिन परिसर के अंदर गड्ढों मे जल जमाव से दलदल बनी हुई थी जिसके कारण पूरी गंदगी फैला हुआ था जिसमे ओपी प्रभारी के प्रयास से इन मे मिट्टी मोरम डालवा कर समतलीकरण करवाया गया परिसर मे चबूतरा कों नये रूप मे निर्माण करवाया,एवं परिसर के अंदर विशेष साफ सफाई की गई! वहीं बीते दिन ओपी प्रभारी निलेश कुमार के नेतृत्व मे मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य महायज्ञ तथा भंडारा का कार्यक्रम किया गया था जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा!मौके पर हवलदार श्रवण कुमार, चौकीदार राजिंद्र पासवान, सहित पुलिस जवान मौजूद रहे!

