ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली सामूहिक प्रतिज्ञा
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली सामूहिक प्रतिज्ञा
गढ़वा। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान-2026’ के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी प्रिया ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली।
विद्यालय के निदेशक अनूप सोनी ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य शैक्षणिक विकास के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और स्वस्थ जीवनशैली का विकास करना भी है। प्राचार्य डॉ. निरकेष शर्मा ने ब्रह्माकुमारी टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।




