सरदार पटेल की जयंती पर पलामू पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
पलामू पुलिस
दिनांक– 31.10.2026
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर पलामू जिले के सभी थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, स्कूली बच्चों एवं पुलिसकर्मियों ने देखा माननीय प्रधानमंत्री का एकता परेड का लाइव प्रसारण
पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार आज दिनांक 31.10.2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पलामू जिले के सभी थाना परिसरों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न थानों में पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा आयोजित एकता परेड का लाइव प्रसारण दिखाया गया। सभी ने एक साथ इस कार्यक्रम को देखा तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
- कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
- इस अवसर पर सभी को देश की एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रहित में मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका एवं जिम्मेदारी के संबंध में भी जागरूक किया गया।
पलामू पुलिस द्वारा इस आयोजन के माध्यम से आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।



