अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, रोहित शर्मा ने दी भावुक प्रतिक्रिया
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, रोहित शर्मा ने दी भावुक प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को वीडियो संदेश जारी कर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने कहा कि उन्हें लगता है कि अब आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय आ गया है। उनके संन्यास के साथ भारतीय क्रिकेट में करीब दो दशक लंबे सफर का अंत हो गया।
रहाणे के संन्यास पर भारतीय टीम के उनके लंबे समय के साथी रोहित शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और पेशेवर रवैये की सराहना की। रोहित ने कहा कि रहाणे की मेहनत, प्रतिबद्धता और प्रोफेशनलिज्म ने उन्हें हमेशा अलग पहचान दी। रहाणे के संन्यास के बाद क्रिकेट जगत से भी उनके करियर और भारतीय टीम में दिए योगदान को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

