“नवरात्रि में परंपरागत गरबा-डांडिया पर जोर, फिल्मी गानों व नशे पर प्रतिबंध”

अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आज नवरात्रि के उपलक्ष्य पे शहर में आयोजित हो रहे गरबा डांडिया आयोजन में फिल्मी और परंपरा के विपरीत गानों और नृत्यों पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ गरबा डांडिया स्थल पर पूर्ण नशा पर प्रतिबंध, साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हेतु असमाजिक तत्वों पर रोक लगाने के लिए लिखित आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी एवं नगर थाना में दिया गया। साथ ही समस्त आयोजको को भी पत्रक देकर ये सुनिश्चित करने को कहा गया गरबा डांडिया का आयोजन परम्परा और भक्तिभाव का पूरा ध्यान रखें। गरबा और डांडिया के माध्यम से माँ दुर्गा की आराधना की जाती है, ये हमारी प्राचीन संस्कृति का एक हिस्सा है। इसे मनोरंजन का साधन न बनाये।
मौके पर विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय, अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष रितेष पांडेय, गौरव कुमार अंशु, कुंदन केशरी मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता आदि लोग थे।