नवरात्र के प्रथम दिन पचम्बा में दिखा श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम, निकली गई भव्य कलश शोभायात्रा, 1501 महिलाएं हुईं शामिल
नवरात्र के प्रथम दिन आज सोमवार को गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 1501 महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। नर्मदा धाम पचम्बा से प्रारंभ होकर कलश यात्रा बरतर काली मंडप पहुंची, जहां माथा टेकने के बाद महिलाएं और युवतियां गौशाला मोहल्ला, रानी सती रोड, हटिया रोड होते हुए सार्वजनिक दुर्गा स्थान पचम्बा पहुंचीं।
शोभायात्रा में मां दुर्गा, बजरंगबली और भोलेनाथ की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस मौके को देखने के लिए सुबह से ही माताओं, बहनों और युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सार्वजनिक दुर्गा स्थान पचम्बा पूजा कमिटी के अध्यक्ष संजय कंधवे, सचिव दीपक साह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह समेत मुकेश साहू, मनोज केशरी, कृष्णकांत झा, संतोष साहू, संजय शर्मा, सागर कंधवे, दयानंद साहू, संतोष चौरसिया, अजय विजेत, पवन कंधवे, राकेश रंजन सिन्हा, मृत्युंजय गुप्ता, गौतम सोनी, सौरव राज, राकेश रंजन, विशाल मंडल, सुमित कंधवे, सुमित साहू, सूरज यादव, आयुष सहित कई गणमान्य व्यक्ति शोभायात्रा में मुख्य रूप से मौजूद रहे।

