नेतरहाट में होटलों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दर्जनों होटलों की औचक जांच

महुआडांड़ लातेहार) पर्यटन नगरी नेतरहाट में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है महुआडांड़अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में एक विशेषअभियान चलाकर दर्जनों होटलों की औचक जांच की गई। जांच अभियान के दौरान किसी भी होटल से शराब या अन्य आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी नहीं हुई यह प्रशासन के लिए राहत की बात रही बावजूद इसके, सभी होटल संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किया गया कि भविष्य में किसी भी परिस्थिति में होटल परिसर में शराब का भंडारण या परोसना पूरी तर प्रतिबंधितरहेगा प्रशासन की सख्त चेतावनी होटल में शराब परोसने या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी नेतरहाट की पर्यटन गरिमा, शांति और सामाजिक मर्यादा बनाए रखना सभी होटल संचालकों की अनिवार्य जिम्मेदारी है।नियमों का उल्लंघन करने पर होटल का लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि नेतरहाट एक शांत, स्वच्छ और पारिवारिक पर्यटन स्थल है, जहां कानून-व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि पर्यटन नगरी की छवि सुरक्षित और भरोसेमंद बनी रहे।