NEET पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब शुक्रवार को होगी सुनवाई

NEET पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब शुक्रवार को होगी सुनवाई

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई फिलहाल टल गई है। केंद्र सरकार ने मामले में अपना हलफनामा दाखिल करने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय मांगा, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

अब इस मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। अगली सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे पर भी अदालत में विचार होने की संभावना है। NEET पेपर लीक से जुड़े इस मामले पर छात्रों और अभ्यर्थियों की नजरें सुप्रीम कोर्ट की आगामी सुनवाई पर टिकी हैं।