गिरिडीह के नगर वन को मिलेगा शहरी पार्क का स्वरूप, मंत्री सुदिव्य कुमार और महापौर ने किया शिलान्यास
गिरिडीह के नगर वन को मिलेगा शहरी पार्क का स्वरूप, मंत्री सुदिव्य कुमार और महापौर ने किया शिलान्यास
गिरिडीह। कल्याणडीह स्थित नगर वन को अब आधुनिक शहरी पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। शनिवार को आयोजित वन महोत्सव के दौरान पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार और महापौर प्रमिला मेहरा ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर परियोजना का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच फलदार पौधे और जूट के थैले वितरित किए गए। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की अपील की गई।
वन विभाग के अनुसार, प्रस्तावित शहरी पार्क में हरित क्षेत्र का विस्तार, पौधरोपण, पथ निर्माण, बैठने की व्यवस्था और कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ और प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, वन एवं प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

