मथुरा प्रसाद महतो की जीत सुनिश्चित करने हेतु बैठक में लिए गए कई निर्णय

0
bbfac2ee-9ee1-4623-ad24-e4dea8de45b1

गिरिडीह लोकसभा चुनाव में झामूमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की जीत सुनिश्चित करने हेतु अहम बैठक में लिए गए कई निर्णय

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह :- आज झामूमो ज़िला कार्यालय में गिरिडीह लोकसभा चुनाव में झामूमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की जीत सुनिश्चित करने हेतु एक अहम बैठक नगर मोर्चा एव पूर्वी प्रखंड का आहूत हुआ।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक सह गिरिडीह लोकसभा के झामूमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो जी उपस्थित हुए।
इस बैठक की अध्यक्षता झामूमो गिरिडीह ज़िलाध्यक्ष संजय सिंह ने की एव संचालन संयुक्त रूप से नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह एव प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मूर्मू जी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाये हुए है वो अगर इस बार सत्ता में आ जाएगी तो लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश करेगी आपने देखा होगा कि किस तरह से लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने का काम किया गया है। अगर साथी इस बार कोई कमी इस लोकतंत्र बचाव अभियान में करेंगे तो हमलोग लोकतंत्र खो देंगे।
अब आपलोग का भी कर्तव्य है कि मा० पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने जो जन कल्याण कार्य किए है उसे जन जन तक पहुँचाए और लोगो को पार्टी से जोड़े।
मा विधायक टुंडी ने कहा कि सभी साथियों का सुझाव का स्वागत है सभी साथी बूथ समिति को मज़बूत कर ले समय आ गया भाजपा को उखाड़ देखे का। अब साथी सब बूथ स्तर पर बैठक कर लोगो को जोड़े, लोगो के बीच जाये और लोगो को बताये कि इस बार मोदी अगर आएगा तो आपका संविधान आपका लोकतंत्र को नहीं बचने देगा और ये एक शगूफ़ा नहीं है इस बात को कई भाजपा के विधायक और केंद्रीय मंत्री कह चुके है हमलोग लोगो के पास अपने विकास कार्यों को लेकर जाएँगे, रोज़गार पर बात करेंगे, समानता का बात कर लोगो से वोट देने की अपील करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *