मनिका में कौशल्या ईवी मोटर्स शोरूम का उद्घाटन, कम डाउन पेमेंट पर मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी

मनिका में कौशल्या ईवी मोटर्स शोरूम का विधायक रामचंद्र सिंह ने किया उद्घाटन, कम डाउन पेमेंट पर मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी

मासिक किस्त पर इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने की सुविधा, स्थानीय ग्राहकों को मिलेगी सहूलियत

लातेहार से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
लातेहार जिले के मनिका प्रखंड क्षेत्र के लोगों को अब इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।मनिका में होंडा शोरूम के सामने खुले कौशल्या ईवी मोटर्स शोरूम का उद्घाटन मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड विधानसभा सभापति रामचंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।शोरूम खुलने से क्षेत्र के ग्राहकों को अपने ही प्रखंड में इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने की सुविधा मिलेगी।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में नए प्रतिष्ठानों का खुलना स्थानीय लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के साथ रोजगार और व्यवसाय के अवसर भी पैदा करता है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए इस तरह के प्रतिष्ठान लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्होंने शोरूम संचालक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।कम डाउन पेमेंट पर खरीद सकेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम के मालिक रितेश यादव ने बताया कि मनिका क्षेत्र में अब तक इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्राहकों को खरीदारी के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। कौशल्या ईवी मोटर्स के खुलने से यह परेशानी कम होगी और ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर ही इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने का विकल्प मिलेगा।उन्होंने बताया कि ग्राहक कम डाउन पेमेंट देकर मासिक किस्त पर इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीद सकेंगे।इससे अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वाहन खरीदने में लोगों को सहूलियत होगी।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शोरूम में आकर उपलब्ध इलेक्ट्रिक स्कूटी की जानकारी लेने की अपील की।गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी उद्घाटन समारोह में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष बृंदबिहारी प्रसाद यादव, सुरेंद्र भारती, विश्वनाथ पासवान, संजय सिंह, तस्लीम अंसारी, अख्तर अंसारी, ओम प्रकाश यादव, अंजू यादव और अरुण सिंह समेत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोरूम के शुभारंभ पर संचालक को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

You may have missed