मनिका: अंकित राज बने मनिका सांसद प्रतिनिधि लोगों ने दी बधाई
मनिका: अंकित राज बने मनिका सांसद प्रतिनिधि लोगों ने दी बधाई।
मनिका- चतरा लोक सभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कली चरण सिंह के द्वारा अंकित राज उर्फ गोलू को मनिका प्रखंड कार्यालय, थाना, एवं आपूर्ति विभाग का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। सांसद ने भाजपा युवा नेता अंकित कुमार उर्फ गोलू की कार्यशाली को देखकर यह जिम्मा दिया है। वही अंकित राज उर्फ गोलू को मनिका सांसद प्रतिनिधि पद पर मनोनीत होने पर मनिका प्रखंड के लोगों ने बधाई दी। लोगो ने कहां है कि एक युवा कर्मठ नेता को प्रखंड में प्रतिनिधित्व करने का जिम्मेवारी दी गई है। ताकि मनिका प्रखंड के जनता को सुविधा मिल सके। बधाई देने वाले में कमलेश प्रजापति, अमर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बच्चन कुमार यादव, मनिका ग्राम प्रधान रजत कुमार, पप्पू कुमार यादव, राजकरण सिपी, संतोष यादव, रूपल कुमार, राज सुमन कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

