मनातू के रंगेया पंचायत में आयोग्य लाभुक आवास योजनाओं का ले रहे हैं लाभ

मनातू के रंगेया पंचायत में आयोग्य लाभुक आवास योजनाओं का ले रहे हैं लाभ

योग्य लाभुकों नहीं दी जा रही है आवास योजनाओं का लाभ,,पैसों का बल पर अधिकारी कर रहें है खेला

मनातू (पलामू )झारखंड सरकार के द्वारा अबूआ आवास योजना की शुरुआत की गई थी।जिसके अंतर्गत राज्य के गरीब लोगों को तीन कमरों का पक्का मकान देने की शुरूआत किया था।लेकिन पलामू जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र के रंगिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजनाओं को प्रखंड के संलिप्त अधिकारियों के द्वारा गबन के साथ साथ दुरुपयोग करने का काम कर रहे हैं।जो राज्य के मंत्री के बातों को ठुकरा कर योग्य लाभुकों को न देकर आयोग्य लाभुकों को आवास योजनाओं का लाभ दे दी गई है। और जिन लोगों को सच में आवास योजनाओं की आवश्यकता है। उन सभी लोगों को जिम्मेवार अधिकारियों के द्वारा वंचित रखा गया है।उदाहरण के तौर पर ग्रामीणों ने बताया कि नावा चुनका गांव के निवासी रामाशीष प्रसाद के पत्नी रेणु देवी के नाम से अबुआ आवास योजना का लाभ दे दी गई हैं। जो सरासर गलत है। ग्रामीण ने बताया कि रामाशीष प्रसाद के पहले से दो मंजिल का पक्का वाला घर भी है। और इतना ही नहीं अधिकारियों के द्वारा पहले से दो मंजिल बने पक्का वाले मकान को ही फोटो खींचकर पास भी कर दिया गया।
आप इसी से समझ सकते हैं कि प्रखंड के अधिकारी अपने मनमानी तरीके से जो मन लगता है वह करते हैं। लेकिन जिले के अधिकारी शुद्ध तक नहीं लेते हैं। और नाहीं कार्रवाई करते हैं।जिससे प्रखंड के अधिकारियों का मनोबल और बढ़ता जा रहा है।और अधिकारियों के द्वारा गरीब तबके के लोगों को आवास योजनाओं के लाभ से वंचित रखा गया हैं। गरीब तबके के लोग झोपड़ी में जीवन गुजारने को मजबूर है।ना किसी अधिकारी का नजर और नाहीं किसी पंचायत के जनप्रतिनिधियों नजर हैं।पंचायत सचिव अर्जुन कुमार ने बताया की हमें कुछ जानकारी नहीं है।जांच के बाद ही हम कुछ बोल पाएंगे।