मिशु मंडल की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता सुरेश साव ने उठाए सवाल
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि युवा संघर्षशील मिशु कुमार मंडल जो जनता जागरूक संघ के सदस्य. यूट्यूबर थे इन्होंने हमेशा भ्रस्टाचार और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाते थे. कारण एक गरीब मजदूर की मौत पर उनके परिवार को न्याय दिलाने में मदद कर रहे थे और इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अधिकारों की बात करने वाले युवाओं को जेल भेज दिया जाय तो यह साफ झलक रहा है कि सत्ता सच और जन अवाज को दिखाने वाली से डर रही है। सुरेश साव ने कहा कि गरीब मजदूरों और शोषितों के हक की लड़ाई लड़ने वालों को झूठों मुकदमे से चुप नहीं कराया जा सकता. पुलिस की ऐसी बर्बरता और झूठे केस से सच की आवाज नहीं दबेगी.
सुरेश साव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मिशु कुमार मंडल बहुत बड़ा अपराधी था. कहीं कोई गौ तस्कर था. मिशु मंडल ने कोई अवैध धंधे चालू किए थे
की इतनी आपा तापी में पुलिस ने उसे जेल में घुसा दिया. मिशु मंडल का इतना ही दोश था कि उन्होंने सच्चाई को दुनिया के सामने जगजाहिर किया. एक गरीब मजदूर की मौत गिरिडीह में हो गयी और मजदूर की मौत की न्याय की गुहार लगा रहे आम जनता में एक मिशु मंडल ने रील्स बनाया और प्रशासन को इतना नागवार गुजरा की उसको जेल के अंदर डाल दिया. मुझे लगता है कि गिरिडीह में अपराध खत्म हो गया है. बदमाश जो है खत्म हो गए है इसलिए छोटे, छोटे लोगों को गरीब लोगों को तंग करने का काम गिरिडीह पुलिस कर रही है. और यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि मौन बैठी है.
सुरेश साव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को तुरंत संज्ञान में दिया और उन्होंने त्वरित संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह से वार्ता की ओर उन्होंने वार्ता में साफ शब्दों में कहा कि निर्दोष को न्याय मिलना चाहिए और जो धारा लगा है उसे उच्च स्तरीय जांच कर धारा को हटाईए. और निर्दोष को न्याय मिलना चाहिए. सच की आवाज को दबने नहीं देंगे. उसके परिवार के किसी भी सदस्य को घबराने की जरूरत नहीं है. न्याय की इस लड़ाई में हम सब मिशु मंडल और उनके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़े है. जिला प्रशासन घटना को गंभीरता से लेकर जाँच करे। अन्यथा भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।

