महुआडांड़ में सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल
महुआडांड़ (लातेहार) महुआडांड़ थाना अंतर्गत सोमवार देर शाम राजदंडा में सड़क दुर्घटना से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में सेमरबुढ़नी गांव निवासी रूपेश मुंडा पिता विंटूश मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फोन कर एंबुलेंस को बुलाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. अमित खलखो ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

