महिला शिक्षा की प्रणेता सावित्रीबाई फुले की जयंती अंबेडकर चौपाल लोवादाग में मनाई गई
देश में महिला शिक्षा के प्रणेता , प्रथम महिला शिक्षिका महान समाज सेवी सावित्रीबाई फुले की जयंती शनिवार को अंबेडकर चौपाल लोवादाग में शिक्षक बटेश्वर राम के अध्यक्षता में मनाई गई । आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम बामसेफ झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर सह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ गढ़वा के अध्यक्ष रघुराई राम ने माता सावित्रीबाई फुले एवं बाबा साहेब अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम की शुरूआत किया । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रघुराई राम ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्षों पर विस्तार से चर्चा किया ।उन्होंने कहा की सावित्रीबाई फुले काफी अपमान को सहन कर महिला शिक्षा का अलख जगाया इसके लिए उन्होंने काफी प्रताड़ना और अत्याचार सहना पड़ा ।आज पूरा समाज उनका ऋणी है। कार्यक्रम में समाजसेवी गणेश राम, नागेंद्र राम, उदय राम, वार्ड सदस्य फुल कुमारी देवी, सनेश कुमार उदित कुमार,पपु कुमार, आदित्य कुमार,ऱजीत कुमार,कमल किशोर,एवं सोनू कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

