महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों ने की पिटाई

यौन शोषण के आरोप में महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस ने शुरू की जांच

गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र के पोबी गांव में महिला से मिलने पहुंचे एक अधेड़ व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अधेड़ बेंगाबाद का रहने वाला है, जबकि महिला पोबी गांव की निवासी है।

ग्रामीणों के अनुसार, महिला के बुलाने पर अधेड़ उससे मिलने पोबी गांव पहुंचा था। इसकी जानकारी कुछ ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया और मौके पर ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर जमुआ थाना पुलिस गांव पहुंची और अधेड़ को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया कि महिला ने अधेड़ के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस प्राथमिकी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और शादी कराने को लेकर बातचीत चल रही थी। हालांकि, बाद में महिला की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अधेड़ की ग्रामीणों द्वारा की गई पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।