महेशलुंडी में सीसीएल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

ग्राम पंचायत महेशलुंडी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशलुंडी में गिरिडीह सेंट्रल कॉल फील्ड लिमिटेड गिरिडीह क्षेत्र के द्वारा प्राकृतिक और सामुदायिक संसाधन सर्वधन योजना (NCRAP) के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया कैंप का उद्घाटन स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव गिरिडीह सीसीएल महाप्रबंधक की पत्नी हीना राठौर डॉ परिमल सिन्हा , सम्मी कपूर ने फीता काट कर और सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शिविर में स्त्री रोग, दंत रोग, सामान्य रोग, और हिमियोपेथिक चिकित्सक उपस्थित हुवे जहां पंचायत के करीब 200 ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपना ईलाज करवाया और आवश्यकता अनुसार उसे निःशुल्क दावा भी दी गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि समाज में बहुत वैसे जरूरतमंद लोग है जो लाचारी वस छोटी छोटी बीमारी का ईलाज कराने डॉक्टर के पास नहीं जा पाते है और वहीं बीमारी आगे चल कर जानलेवा हो जाता है शिविर लगने से असहाय,लाचार, ग्रामीण को लाभ मिलता है महेशलुंडी पंचायत गिरिडीह सीसीएल पोषक क्षेत्र है जहां सीसीएल के द्वारा पानी बिजली चिकित्सा के एवं अन्य जनहित से जुड़े समस्याओं का निदान सीसीएल का सामाजिक दायित्व है पिछले कई वर्षों से गिरिडीह सीसीएल हमारे क्षेत्र से कोयल का उत्पादन कर रही है और उसके बदले में इस क्षेत्र के ग्रामीणों को जो सीसीएल के द्वारा हक और अधिकार मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पा रहा था जिसके पीछे स्थानीय प्राधिकार और सीसीएल का उदासीन रवैया था लेकिन वर्तमान में यह देखा जा रहा है की सीसीएल अपने सामाजिक दायित्व निर्वहन के प्रति सजग हो रहें है जिसका परिणाम है की प्रभावित क्षेत्रों में सीसीएल CSR, NCRAP, के तहत महेशलुंडी पंचायत में निरंतर जनहित कार्यों को बढ़ावा मिल रहा है इसके लिए सीसीएल के अधिकारियों को भी आभार व्यक्त किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीसीएल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ परिमल सिन्हा ने कहा कि स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव के अथक प्रयास का परिणाम है कि महेशलुंडी में चिकित्सा के क्षेत्र में सीसीएल लगातार मुहिम चला कर ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा रहा है सीसीएल सिर्फ इस क्षेत्र से कोयला ही नहीं निकाल रही है बल्कि अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रही है और आने वाला समय में और भी कार्य महेशलुंडी में देखने को मिलेगा कार्यक्रम को सफल बनाने में बासुदेव दास, जगदीश दास, सागर कुमार, जगत पासवान, अनूप कुमार, सुरेश मोहाली, का योगदान रहा।
फर्स्ट एड बॉक्स भी वितरण किया गया l कार्यक्रम में अर्पिता महिला मंडल गिरिडीह महिला समिति की महिलाएं ने भी भाग लिया।
डॉ आसिफ रजा, डॉ प्रियंका चौहान, डॉ ऐ. के. अंसारी, डॉ अमन वर्मा, डॉ ऐ. पी. सिंह, डॉ मनीष कांत, डॉ राकेश रंजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।