मेराल थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पवित्र श्रावण पूर्णिमा के दिन विधिवत पूजा अर्चना
रुद्राभिषेक व हवन, आरती कर सुख शांति की कामना की गई। हवन पूजन के पश्चात महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य पंडित दिनेश पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन तथा रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में थाना प्रभारी विष्णु कांत सपत्नीक, संजय प्रसाद सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर एसडीएम, संजय कुमार पांडे, एसडीपीओ नीरज कुमार सीओ सह प्रभारी बीडीओ जसवंत नायक महिला थाना प्रभारी अनीशा भगत विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन डॉ अनिल साव सहित कई गणमान्य लोग पहुंच कर प्रखंड वासियों को सावन पूर्णिमा तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रुद्राभिषेक व भंडारा का आयोजन किया गया ताकि क्षेत्र में अमन चैन कायम रहे और क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि आए। भंडारे का शुभारंभ समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता, थाना प्रभारी विष्णु कांत आदि के द्वारा किया गया। भंडारे में मुखिया रामसागर महतो, पूर्व जिप सदस्य संजय भगत, वीरेंद्र प्रसाद, गढ़वा एजीएम चंद्रदेव तिवारी, झामुमो नेता दशरथ प्रसाद, सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू, नवीन जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपू महतो, मनोज जायसवाल, डॉ लाल बहादुर साह, मदन प्रसाद, जहूर रंगसाज हरेंद्र चौधरी शिवकुमार चौधरी थाना मुंशी रविंद्र कुमार एसआई प्रेम प्रकाश पांडे जयशंकर ओझा के साथ बड़ी संख्या में अतिथियों तथा आम लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

