मेराल से 17 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार

मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेराल पूर्वी पंचायत के पूर्वबारा टोला निवासी विशाल कुमार बुधवार से अपने घर से लापता है परिजन ने खोज बिन करने के बाद थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से खोजने की गुहार लगाई। आवेदन के अनुसार मेराल पुरबारा टोला निवासी ललिता देवी पति संतोष कुमार महतो के 17 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार अपने घर से बुधवार के दोपहर लगभग 3:00 बजे निकला था इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने विशाल के मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद परिजनों ने आज पड़ोस तथा नात रिश्तेदारों के यहां खोजबीन किया लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया जिससे परिजन घबराए हुए हैं, और रो-रो कर बुरा हाल है। विशाल कुमार की मां ललिता देवी ने थाना में अपने पुत्र विशाल कुमार गुमसुदगी का सन्हा दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से अपने पुत्र की खोजबीन करने की मांग की है। परिजनों ने आम लोगों से भी अपील किया है कि विशाल कुमार का कहीं पता चलने पर मोबाइल नंबर 7857 84 1808 तथा 829260 1721 पर सूचना दें जिसके लिए मैं सदा आभारी रहूंगा।