मेराल : नवरात्रि के प्रथम दिन श्री राम कथा का शुभारंभ

मेराल थाना चौक दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्रि के प्रथम दिन सोमवार के रात्रि में श्री राम कथा मंच का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी अभिषेक कुमार मेहता डॉ अनिल साह मां शायर देवी धाम के संरक्षक संजय भगत अध्यक्ष विजय प्रसाद डॉ दीपक यादव पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्रवंशी आदि लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा मानस पूजन कर किया। श्री राम कथा वाचक धीरूभाई जी महाराज ने कथा की शुरुआत करते हुए कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कथा में भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों का भंडार और भवसागर पार करने की औषधि है। जो पारिवारिक संबंधों के साथ ही सामाजिक विचारधारा का आप्रीतम उदाहरण है। इसका हर एक शब्द सामाजिक मर्यादा की सीख देता है। उन्होंने कहा कि रामायण जीवन जीने की कला सिखाती है। श्री राम कथा का श्रवण और कीर्तन करने से जीव का कल्याण होता है।
उन्होंने पंडाल में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को सीख देते हुए कहा की जिसका चरित्र समाप्त हो गया वह व्यक्ति, व्यक्ति नहीं रह जाता। पुरुष को चरित्रवान होना चाहिए, पुरुष जब चलें तो अपना आचरण संभाल कर चलें और स्त्री जब चलें तो अपना आंचल संभाल कर चलें। मंच का संचालन धनंजय चौधरी द्वारा किया गया।श्री राम कथा के दौरान मुखिया रामसागर महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, रुपू महतो, मनोज कुमार जायसवाल, द्वारिका प्रसाद लालू प्रसाद, राज गुप्ता, गोवर्धन शर्मा, सत्येंद्र जायसवाल, कृष्णा कुशवाहा, संजीव कश्यप, रामप्रवेश कुशवाहा सत्यनारायण महतो सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे श्रद्धालुओं ने देर रात्रि तक संगीतमय श्री राम कथा का श्रवण किया।