मेराल: अबुआ आवास के 17 लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज, कार्य शुरू न करने पर बीडीओ के निर्देश पर हुई कार्रवाई

मेराल बीडीओ सतीश भगत के निर्देश पर बुधवार को पंचायत सचिव परमानन्द पाठक ने गोंदा पंचायत के 17 अबुआ आवास के लाभुको पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। थाना में दिए गए आवेदन के माध्यम से पंचायत सचिव पाठक ने बताया कि गोन्दा पंचायत के 17 अबुआ आवास के लाभुको को 2023–24 में आवास योजना को, क्रियान्वयन के लिए सभी को प्रथम किस्त तीस हजार रुपये दिया गया था लेकिन अभी तक इन सभी लाभुको द्वारा आवास, निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी लाभुको को आवास का, कार्य प्रारंभ करने के लिए कई बार प्रखंड कार्यालय से नोटिस दिया गया था लेकिन लाभुकों के द्वारा आवास का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। बाध्य होकर इन सभी लाभुको पर, थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।, प्राथमिकी दर्ज किए जाने वाले लाभुको में, शकुंतला देवी चंद्रावती देवी सिलवंती देवी सुमन देवी मनोईया देवी, उदय भुइयां राजकुमारी देवी, राहुल पांडे प्रियंका देवी अनीता देवी गुड्डू उरांव मंजू देवी बाबूलाल कुजूर सुनीता देवी उषा देवी जीतन देवी, शिवेंद्र कुमार द्विवेदी का नाम शामिल है।