मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह का सेवा भाव, विशेष बच्चों संग बांटी खुशियां

आज मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा के द्वारा
नेत्रहीन विद्यालय एवं मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों के बीच सेवा, स्नेह और संवेदना से भरा एक सुंदर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया,
कॉपी-पेन, जूस आदि भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
शाखा की कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल जी के सुपुत्र के जन्मदिन के शुभ उपलक्ष पर आयोजित यह सेवा कार्य निस्वार्थ भाव और मानवीय मूल्यों का सजीव उदाहरण बना।
इस पुनीत कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल 5 की उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल,शाखा अध्यक्ष सोनू चौधरी,कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल,सदस्य सीमा खेतान एवं शाखा के सभी समर्पित सदस्यों का सराहनीय एवं भरपूर योगदान रहा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि
सेवा के ऐसे कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहें और समाज में प्रेम, करुणा व सकारात्मकता का प्रकाश फैलता रहे।