मंगरा पंचायत के अंबेडकर नगर में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, निकली भव्य रैली
आज मंगरा पंचायत अंतर्गत अम्बेडकर नगर (मंगरा) में बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाया गया. नमन उन चरणों को, जिन्होंने समाज को दिशा दी,नमन उस कलम को, जिसने संविधान की ज्ञान उर्जा दी।इस पावन अवसर पर अध्यक्ष हरिनन्दन राम ,राहुल राम , उप अध्यक्ष बबन राम कोषाध्यक्ष उदय राम ,सतीश कुमार राम संगठन मंत्रि रामप्यारी राम सदस्य में कामेश्वर राम महेंद्र राम, उमेश राम,हरेंद राम, पप्पु राम,बबलू राम,संजय राम,मंतोष राम, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगत राम जी ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का उदघाट्न किया गया तत्पश्चात बाबा भीमराव अम्बेडकर जी का जुलुश रैली निकाला गया जो मंगरा,मुर्गीडीह,होते हुवे बरवाडीह अम्बेडकर चौक पहुंच कर बाबा साहब के प्रतिमा में मालायार्पण किया गया।





