मंडल कार्यकारिणी समिति की बैठक की तैयारी हेतु मंडल महामंत्री की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

0
2bd64ce4-17e0-4c1a-b26e-7f1b313683cc

गिरिडीह विधानसभा पूर्वी भाग मंडल अंतर्गत मोहनपुर में दिनांक 26.7.2024 को होने वाली मंडल कार्यकारिणी समिति की बैठक की तैयारी हेतु प्रदीप राय मंडल महामंत्री की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, उक्त अवसर पर कार्यक्रम की प्रभारी सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा द्वारा बताया गया की 11:00 दिन से पंचायत भवन मोहनपुर में पूर्वी भाग मंडल कार्यकारिणी समिति की बैठक होने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया ,उक्त बैठक में 28 जुलाई को यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के मन की बात प्रत्येक बूथ पर सुनने एवं मन की बात सुनने के तुरंत बाद सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष की अध्यक्षता में बूथ कमेटी के साथ बैठक करते हुए रजिस्टर पंजी में सभी कमेटी के सदस्यों का उपस्थिति से संबंधित हस्ताक्षर करना है, साथ ही कार्यकारिणी की बैठक में सभी सांगठनिक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, उक्त बैठक में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक पंडित ,भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंन्हा ,,वरिष्ठ नेता तुलो राणा, अजीत राणा, गौतम कुमार, पंचानन कुमार ,रामेश्वर यादव, वीरेंद्र राय, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता सहित भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *