माही ज्वेलर्स लूटकांड: एक सप्ताह बाद भी पुलिस खाली हाथ, व्यापारी न्याय की आस में
माही ज्वेलर्स लूट काण्ड के एक सप्ताह पूर्ण, पुलिस कोई नहीं मिली कोई सुराग, अनुसंधान जारी
पालकोट बसस्टैंड मेन रोड मे अवस्थीत माही ज्वेलर्स पिछले मंगलवार की शाम सात बजे लाखो के आभूषण हथियार के बल लूट हुई थी जो अपराधी लेकर बे ख़ौब रफूचक्कर हो गये किन्तु आज पुरे एक सप्ताह हुआ लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगी |
इस बीच माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष कुमार सोनी उर्फ़ पिंटू जी ने बताया की अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है | हमारी बेरोजगारी के कारण दयनीय स्थिति उत्पन्न हो गया है | इन्होने बताया की इस लूट को लेकर मेरा दुकान मे चौथी बार लूट काण्ड हुआ है | हम टूट चुके है एक एक रूपया के लिए मोहताज हो रहे है |
वही पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज ने बताया की इस लूट काण्ड को लेकर पुलिस अधीक्षक गुमला के द्वारा एसआईटी टीम तैयार किया गया है जो लगातार अनुसंधान मे लगे हुए है अपराधी को बहुत जल्द ढूंढ कर नकला जायेगा |
अब लोगो का कहना है की देखते है की क्या इस ब्यावासी को अपना हक़ मिल पता है या नहीं चुकी सभी कोई जानते है की जैसे जैसे समय बीतता जाता है | वैसे लोगो का दर्द भी कम होता जाता है और लोगो का ध्यान भी कम हो जाता है |
अब लोगो का नजर प्रशासन पर बना हुआ है खास करके ब्यावसायी संघ की चुकी आज माही ज्वेलर्स मे घटना घाटी है कल किसी और ब्यावसायिक प्रतिष्ठान मे भी हो सकता है |
और अगर प्रशासन का इस पर डिली दीखता है तो अपराधी का मनोबल बढ़ता जाता है इस लिए पालकोट के लोगो ने वरीय पदाधिकारियों से अपील की है की अपराधी को यथा शीघ्र खोज निकले और प्रखंड क्षेत्र कोई भय मुक्त बनाने मे अपना सराहनीय भूमिका निभाये |

