मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

कोडरमा – झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा एवं प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार के द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय के शिक्षकों ने उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों, उनके योगदान और उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में छात्रों ने बेहतरीन वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठी से आठवीं वर्ग समूह में न्यूटन हाउस की देवांशी अग्रवाल प्रथम, रमन हाउस की अंकिता कुमार द्वितीय एवं न्यूटन हाउस की समृद्धि सेठ तृतीय स्थान पर रही। वही वर्ग नवमी से बारहवीं वर्ग समूह में न्यूटन हाउस के हर्षवीर रीताम्भर प्रथम, आइंस्टीन हाउस के शिवम् सलूजा एवं भाभा हाउस की सुहाना गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्या शैलेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और संकल्प का प्रतीक है। हमें चाहिए कि हम उनके बताए रास्ते पर चलकर शिक्षा, मेहनत और आत्मसम्मान को अपना मूलमंत्र बनाएं। छात्रों में उनके विचारों की गहरी समझ विकसित करना आज की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और शिक्षा के प्रेरणास्रोत भी हैं। हमें उनके विचारों से सीख लेकर एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज की ओर बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।

You may have missed