मॉडर्न पब्लिक स्कूल में इंग्लिश इलोक्यूशन प्रतियोगिता, बच्चों ने आत्मविश्वास से जीता दिल

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हुई इंग्लिश इलोक्यूशन प्रतियोगिता

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश इलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अंग्रेजी भाषा में भाव के साथ कहानी कहने, स्पष्ट उच्चारण, आत्मविश्वास और मंच कौशल को विकसित करना था।

छोटे-छोटे प्रतिभागियों ने नैतिक कहानियों और प्रेरणादायक विषयों को बड़े ही सुंदर हाव-भाव, आवाज के उतार-चढ़ाव और अभिनय के साथ प्रस्तुत किया। उनके प्रदर्शन को देखकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि _”भाषा केवल शब्दों का समूह नहीं है, बल्कि भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है। आज बच्चों ने जिस तरह भाव के साथ कहानियाँ सुनाईं, वह काबिले-तारीफ है। इस तरह के मंच बच्चों में संवाद कौशल, और रचनात्मकता विकसित करते हैं। मैं सभी प्रतिभागियों और उन्हें तैयार करने वाले शिक्षकों को बधाई देता हूँ।

वहीं विद्यालय की निर्देशिका महोदया ने कहा कि _”हमारा प्रयास है कि बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही न मिले, बल्कि वे अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने रख सकें। इलोक्यूशन जैसी गतिविधियाँ बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुझे अपने बच्चों पर गर्व है।

परिणामों की घोषणा में कक्षा प्रथम से सार्थक नायक ने प्रथम, आराध्या सिंह ने द्वितीय और ईशान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय से हिमांश राज प्रथम, पल्लवी रानी द्वितीय तथा अमीरा आज़मी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा तृतीय में आश्वि राणा ने प्रथम, शिव्या खेतान ने द्वितीय और अनिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा चतुर्थ एवं पंचम की संयुक्त प्रतियोगिता में रमन सदन की सर्विका ठाकुर ने प्रथम, आइंस्टाइन सदन की सहस्या सिंह ने द्वितीय और न्यूटन सदन के कृत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन और समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।