लोकहित अधिकार पार्टी खलारी प्रखंड का बैठक संपन्न-हरिनाथ साहू

0
349eb045-4a88-47dd-affa-0b741d1ab1a4

लोकहित अधिकार पार्टी खलारी प्रखंड का बैठक हुआ संपन्न-हरिनाथ साहू
खलारी, रांची जिला के नेतृत्व में गांव-गांव जनसंपर्क जागरूकता अभियान के निमित्त 17 फरवरी 2024 शनिवार के दिन खलारी प्रखंड के चुरी, राय बमने, डकरा, मोहन नगर, केडी,डेमधावड़ा गांव का दौरा कर जनसंपर्क जागरूकता अभियान चलाने के क्रम में खलारी महावीर नगर पहाड़ी मंदिर के समीप प्रखंड कमेटी का एक बैठक रखा गया।
अभियान में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने सभा में उपस्थित लोगों को पार्टी के नीति सिद्धांतों को बताते हुए देश स्तरीय सभी स्तर का समान निःशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था लागू कराने, जात आधारित जनगणना कराकर जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी मिले राजनीतिक हिस्सेदारी वोटर पेंशन योजना लागू कराने स्थानीय नियोजन नीति सहित सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए अधिक से अधिक युवा एवं महिलाओं बहनों को पार्टी से जुड़कर आगामी 2024 की लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प लिया गया।
मौके पर मुख्य रूप से लोकहित अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक, कांके प्रखंड अध्यक्ष देवपूजन ठाकुर जी,बुढ़मू प्रखंड संयोजक विनोद नायक, महावीर नायक,राजा राम, सिकंदर चौहान, सीताराम विश्वकर्मा, दुर्योधन गंझू, विष्णु शंकर गुप्ता, राजू सिंह नेपाली, भूपेश केसरी, परदेसी गंजू, गोपी साहू, आयुष राज सिंह, रोहन लाल, लोकेश पांडे, करण कुमार, विनोद गंजू, राहुल कुमार, विजय कुमार, संजय कुजूर, रोहित भारद्वाज सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *