दिसंबर माह में 151 कन्याओं की विवाह में बढ़ चढ़कर करेंगे सहयोग,.. विपुल
दिसंबर माह में 151 कन्याओं की विवाह में बढ़ चढ़कर करेंगे सहयोग,.. विपुल
भास्कर न्यूज़ गढ़वा कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था के द्वारा आगामी दिसंबर माह में 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसे लेकर गढ़वा सहित पलामू प्रमंडल के विभिन्न पंचायत में भी लोगों को घर-घर जाकर सामूहिक विवाह को लेकर प्रोत्साहन किया जा रहा है। इस दौरान कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी गढ़वा के कार्यालय में पहुंचकर संस्था के सचिव विकास कुमार माली से पलामू प्रमंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विपुल कुमार गुप्ता पांकी प्रखंड के रौनियार में सभा का उपाध्यक्ष राजू गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के ओरंगाबाद के जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा पांकी के जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता आदि लोग मिला। और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य को सराहना किया। इस दौरान आए हुए बिपुल कुमार गुप्ता ने होने वाले दिसंबर माह में सामूहिक 151 कन्याओं की विवाह के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद बिपुल के द्वारा सामूहिक विवाह में हर संभव बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि संस्था के इस नेक कार्य में हम सभी बढ़ चढ़कर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि संस्था दहेज प्रथा बाल विवाह भ्रूण हत्या जैसी कुर्तियां को दूर करने के लिए जो मुहिम चल रही है। यह सब कार्यों को देखकर हम सभी सामूहिक विवाह में सहयोग करने का निर्णय लिया है।
