लोक भवन में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से शिक्षाविदों व समाजसेवियों की मुलाकात

लोक भवन में महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

दुमका।
नववर्ष के अवसर पर दुमका स्थित लोक भवन में झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी से एक शिष्टाचार भेंट संपन्न हुई। इस अवसर पर शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने महामहिम से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।

इस भेंट में नववर्ष में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी जतिन कुमार, यंग उड़ान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक रंजन, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU) के पीजी हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय सिन्हा, तथा एस.पी. महिला कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग के विभागाध्यक्ष हनीफ सर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जतिन कुमार मुलाकात के दौरान शिक्षा के विकास, सामाजिक सहभागिता, युवाओं की भूमिका तथा क्षेत्रीय उन्नति से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। महामहिम राज्यपाल ने सभी उपस्थित लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुई।