लोहरदगा जिला सीनियर महिला एवं पुरुष, कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल 2025,
दिनाँक 11नवम्बर 2025 दिन सोमवार को बीएस कॉलेज स्टेडियम के कुश्ती हाल में होगा ।
लोहरदगा : 26वीं झारखण्ड राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता-2025 में भाग लेने हेतु लोहरदगा जिला सीनियर पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता/सह टीम चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 11/11/2025 दोपहर 12:00 बजे से बीएस कॉलेज स्टेडियम कुश्ती हाल में आयोजित किया जाएगा।
लोहरदगा जिला के खिलाड़ियों को इस चयन ट्रायल/ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, पिछले क्लास का मार्क शीट,आधार कार्ड,आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा ।
लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान,दिनांक 14 नवंबर से 16 नवम्बर 2025, तक हरिहरगंज,पलामू झारखण्ड में आयोजित झारखण्ड राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में लोहरदगा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी रामकिशोर टाना भगत कोषाध्यक्ष ने दिया है

