घोडलाता टोंगरी ऐतिहासिक जतरा का समापन,पारंपरिक वेशभूषा की रही धूम

जतरा सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपरा बढ़ाता है : अनिल उरांव (अध्यक्ष )

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड क्षेत्र के गड़रपो में शनिवार को ऐतिहासिक घोड लाता टोंगरी जतरा का समापन हो गया।इस जतरा को लेकर गड़रपो समिति के द्वारा उचित विधि व्यवस्था की गई थी।जतरा की जिम्मेवारी और अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अनिल उरांव ने की।जिससे पहले बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष की जतरा का समापन अपराह्न 5:00 बजे तक किया जाएगा,ताकि कार्यक्रम सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।इस दौरान जतरा समिति की ओर से सदस्य घुरती उरांव,जतरू उरांव,रंजित उरांव,सतमी कुमारी,खुशबू कुमारी,संजिता उरांव,काजल कुमारी एवं दिवाकर उरांव उपस्थित रहे।समिति ने स्थानीय प्रशासन व ग्रामीण जनता से सहयोग की अपील पर धन्यवाद कहा है।इस दौरान आने वाले दिनों के लिए जतरा में सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखने का आग्रह किया है।