लहलहे में होने वाली सात दिवसीय भागवत कथा में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा।
लहलहे में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भगवत कथा प्रारंभ
मेदिनीनगर – लहलहे शुरू होने वाली सात दिवसीय भागवत कथा में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।कथा पुरोहित ने विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया।
कलश यात्रा में भक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। कलश यात्रा गांव के मंदिरों से होते हुए नदी तट पर पहुंची,जहां कथा आयोजक विवेकानंद त्रिपाठी ने सपत्नीक दर्शन-पूजन किया।
कलश यात्रा में महिमानंद तिवारी,सुरेश्वर तिवारी,अभिमन्यु तिवारी,संजय त्रिपाठी,अनूप तिवारी,मृत्युंजय तिवारी,अमित तिवारी,ब्रजेश तिवारी,दामोदर तिवारी,राजेंद्र चौधरी,विनोद तिवारी,जीतेन्द्र चंद्रवंशी इत्यादि हजारों लोग थे।इसके पूर्व रविवार को देर शाम हनुमंत पुजा के साथ महावीरी झंडा स्थापित किया गया।भगवत कथा आयोजक विवेकानंद त्रिपाठी ने सपत्नीक पूजा अर्चना कर महावीरी झंडा स्थापित किया।
इस संदर्भ में आयोजक विवेकानंद त्रिपाठी ने बताया कि सात दिवसीय भगवत कथा में परमपूज्य 1008 श्री मारुति किंकर जी महाराज के मुखारविंद से भगवत रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।भगवत कथा 19 मई से प्रारंभ होकर 26 मई तक चलेगा।श्री त्रिपाठी ने बताया की 26 मई को विशेष तौर पर भंडारा आयोजित किया गया है।


