लगातार बारिश से पतरातू के गेगदा गांव में गरीब का मिट्टी का घर ध्वस्त, सरकारी मदद की आस में अनिल कच्छप
पतरातू
पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण पतरातू प्रखंड के लबगा पंचायत स्थित ग्राम गेगदा के अनिल कक्षप का घर जो मिट्टी का था वह जमीनदोज हो गया। बताया जाता है कि लगातार बारिश के कारण इस गरीब का घर धंस गया। गनीमत यह है कि उस वक्त घर के कोई सदस्य इस घर में मौजूद नहीं थे। अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। इस संदर्भ में अनिल कच्छप का कहना है हम गरीब व्यक्ति हैं और हमारा यही आशियाना था। इस तरह से ईश्वर के कहर की मार हम झेल रहे हैं। हमारा घर ध्वस्त हो गया है। अब तो सरकार पर ही उम्मीद है कि हमें जल्द से जल्द घर दिलाने की कृपा की जाए। इसके लिए मुखिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से हमारी गुहार है कि हम गरीब लोगों को देखा जाए। अन्यथा हम लोग कहां रहेंगे यही सोच सोच कर आंखें भर आ रही हैं।

