पांकी थाना क्षेत्र के चाप्पी गांव में नाबालिग दलित लड़की के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, न्याय की मांग को लेकर आज कैंडल मार्च

पांकी थाना क्षेत्र के चाप्पी गांव में एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहीद राजा नामक व्यक्ति नाबालिक दलित लड़की के साथत दुर्व्यवहार किया। घटना गत रात दुर्गा पूजा के अवसर पर रामायण देखने के दौरान हुई थी।
घटना के बाद, पूजा कमेटी ने तुरंत पीड़िता को पुलिस के हवाले किया। बावजूद इसके, कल शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। इस स्थिति को लेकर ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता काफी नाराज हैं।
इस विरोध के स्वरूप में, आज शाम 5 बजे पांकी कर्पूरी चौक से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च का उद्देश्य न्याय की मांग करना और प्रशासन पर दबाव डालना है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस से भी अपील की जा रही है कि वे इस मामले में तेजी से कार्रवाई करें, दोषियों को कानून के तहत दंडित करें और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाएं।