लगातार बारिश के कारण कई गरीब परिवारों का जीवन हुआ अस्त व्यस्त

0
06dd1837-8c5d-4334-9095-11f16e042daf

प्रखंड में लगातार बारिश होने से मुसहर परिवार सहित कई गरीब परिवार के जीवन हुआ अस्त व्यस्त

 

 

गढ़वा। जिला के खरौंधी प्रखंड में लगातार 48 घंटे से तेज हवा एवं मुसलाधार बारिश होने से किसानों को राहत मिल रही है। लेकिन कई गरीब परिवार परेशान दिख रहे हैं। बताते चले कि प्रखंड में कई ऐसे गांव हैं जिसमें किसी तरह गरीब परिवार अपना मिट्टी का घर या झोपड़ी बनाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन लगातार 48 घंटे से बारिश होने से कई लोगों का मिट्टी का घर व झोपड़ी ध्वस्त होने के कगार पर आ गया। वहीं ढिलुवासोती जंगल मे रह रहे मुसहर परिवार के लोग प्लास्टिक के बने झोपड़ी में रह रहें हैं। इस मुसलाधार बारिश में किसी तरह अपने नन्हे मुन्हे बच्चों के साथ अपना जीवन यापन कर रहे हैं। साथ ही लगातार बारिश होने से खरौंधी बाजार सहित अन्य इलाकों में पूरा सन्नाटा पसरा दिखा। शनिवार को खरौंधी में साप्ताहिक बाजार लगता है लेकिन पूरा बाजार बारिश की बजह से सन्नाटा पसरा हुआ था जबकि शनिवार को साप्ताहिक बाजार के दिन चलना मुश्किल हो जाता है। प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र से खरौंधी बाजार में साप्ताहिक बाजार करने के लिए तीन राज्यों से लोग इस बाजार में खरीदारी व बिक्री करने आते हैं। जिसमें साप्ताहिक बाजार शनिवार के दिन पूरा बाजार भरा हुआ दिखता है। लेकिन शनिवार को मूसलाधार बारिश होने से बाजार में पूरा सन्नाटा पसरा देखने को मिला। वहीं बाजारों में कुछ-कुछ दुकान खुले मिले लेकिन दुकानदारों ने बताया कि लगातार बारिश होने से कुछ भी बिक्री नहीं हो रहा है पूरे दिन में सिर्फ एक दो ग्राहक आ रहे हैं।खेतो में पानी भर जाने से किसान भी खेतो में कार्य करने नही गए लोग घरों में ही दुबके रहे। लगातार इसी तरह बारिश होती रही तो धान का बिचड़ा भी खराब हो सकता है। लगातार बारिश की बजह से मवेशियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सरकार ने शनिवार को विद्यालयों में अवकाश घोषित कर बहुत अच्छा निर्णय लिया है। नही तो तेज हवा एवं अत्यधिक बारिश से स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती। वही प्रखंड के लाइफलाइन नदिया पंडा, डोमनी, आदि पूरे उफान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *