सरकोनी में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू, रूपेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष

सरकोनी में भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, रूपेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष

पूजा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, पंडाल, प्रतिमा, सुरक्षा व महाप्रसाद की व्यवस्था पर बनी रणनीति

कांडी/गढ़वा। सरकोनी गांव में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर रविवार को ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा पूरे भक्तिभाव, उत्साह और आपसी एकजुटता के साथ धूमधाम से आयोजित की जाएगी। पूजा महोत्सव को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए ग्रामीणों की सहमति से नई दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया।
बैठक में रूपेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, चंदन कुमार को उपाध्यक्ष, चंद्रमा कुमार पासवान को सचिव तथा प्रभुनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रोहित सिंह, सौरभ कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रूपेश सिंह, कुणाल सिंह, श्याम बिहारी सिंह, चंद्रमा पासवान, चंदन, विशाल कुमार सिंह, राहुल सिंह, सत्यबिजय सिंह, जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अमरदीप सिंह, अक्षय कुमार पासवान, राजेंद्र पासवान, आनंद साव, धर्मेंद्र कुमार, राम केवल पासवान, रमाकांत पासवान, मुना शर्मा, दारा शर्मा, जयराम शर्मा, डिगर शर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा, आजेंद्र शर्मा, छोटू कुमार, शिवनाथ गुप्ता, धर्मेंद्र पासवान, कृष्णा बैठा समेत अन्य ग्रामीणों को समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। पंडाल निर्माण एवं आकर्षक सजावट, मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना, पूजा-पाठ, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा महाप्रसाद वितरण को लेकर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि पूजा का आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रहकर गांव की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बने, इसके लिए सभी लोग मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे।
नई समिति के गठन के बाद ग्रामीणों में पूजा को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। समिति के सदस्यों ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने में गांव के प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा। समिति की ओर से आगामी दिनों में तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठकें आयोजित कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। ग्रामीणों का कहना है कि सरकोनी की दुर्गा पूजा वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र रही है और इस बार भी पूरे उत्साह के साथ मां दुर्गा की आराधना की जाएगी।