लातेहार उपायुक्त से मिले समाजसेवी संतोष सिंह , टोरी में ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर किया आग्रह
लातेहार उपायुक्त से मिले समाजसेवी संतोष सिंह , टोरी में ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर किया आग्रह
लातेहार : संतोष कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर तथा समाजसेवी संतोष सिंह ने लातेहार उपायुक्त गरिमा सिंह से मुलाकात किया। सर्वप्रथम उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर लातेहार उपायुक्त को सम्मानित किया । इस दौरान उन्होंने लातेहार जिले में विकास की गति को तेज करने तथा चंदवा के टोरी में ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा की चंदवा में एक बड़ी समस्या है रेलवे फाटक बंद होने की समस्या जिसके कारण अब तक कई लोगों की जान भी चली गई है। टोरी में रेलवे फाटक के बंद रहने से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ता है। इधर उपायुक्त ने श्री संतोष को आश्वासन दिया एन एच आई के लोगों से मिलकर इस दिशा में सार्थक पहल किया जाएगा।
