लातेहार में शिक्षा सुधार को लेकर आजसू का प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन
शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर आजसू पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन
लातेहार से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
लातेहार। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने मंगलवार को लातेहार में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कारगिल पार्क से समाहरणालय तक रैली निकालकर शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव है, इसलिए सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
रैली के समाहरणालय पहुंचने के बाद आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान और आवश्यक सुधार की मांग की गई।
इस दौरान आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडेय, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के माध्यम से आजसू पार्टी ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया और मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की।

