क्षेत्र की समस्याओं से हुए रूबरू:-ई विनय कुमार सिंह*

0
64bb592e-4f37-4458-b071-8284960de3a3

पिरटांड प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान, क्षेत्र की समस्याओं से हुए रूबरू:-ई विनय कुमार सिंह

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह आज भाजपा नेता सेवानिवृत इंजीनियर विनय सिंह ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह, कुडको, माधोपुर, अम्बाटांड़, बेलकतरी, राजपुरा, सोबरानपुर सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस क्रम में एकल अभियान द्वारा संचालित एक विद्यालय के आचार्य, संघ प्रमुख और कुड़को पंचायत के बूथ अध्यक्ष समेत अन्य लोगों से संपर्क किया गया। जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए और लोगों को समाधान का आश्वासन दिया। भाजपा नेता विनय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों की स्थिति दयनीय है।

लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण पेयजल की संकट से भी जूझ रहे हैं। नल जल योजना से लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मौके पर भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि समस्याओं से संबंधित आवेदन किया जाएगा और विभागवार उसके समाधान के दिशा में काम किया जाएगा।

इस क्रम में उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया जाएगा। मौके पर सेवानिवृत शिक्षक उमाशंकर वर्मा, देवनाथ महतो, अशोक महतो, महेंद्र महतो, राजेंद्र महतो, संजय महतो, दीनदयाल सेन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *