“कॉरपोरेट भारत छोड़ो दिवस: किसानों ने खोयरा चौक पर किया मोदी-ट्रंप का पुतला दहन
बोकारो:- संयुक्त किसान मोर्चा की आह्वान पर देशव्यापी किसान पैदल मार्च और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतिवाद सभा के माध्यम से कॉरपोरेट भारत छोड़ो दिवस मनाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा एवं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन जामताड़ा जिला कमिटी ने बुधवार को नाला ब्लॉक के खोयरा चौक के समीप बहुराष्ट्रीय कंपनी भारत छोड़ो, कारपोरेट खेती छोड़ो, किसानों के साथ किये वादाखिलाफी नरेन्द्र मोदी गद्दी छोड़ो, एमएसपी की गारंटी करो, बिजली बिल 2020 रद्द करो, बिजली की प्री-पेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाओ, अडानी -अम्बानी से यारी जनता से गद्दारी नहीं चलेगी जोशीले नारों के खोयरा चौक पर डोनाल्ड ट्रम्प व नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया.
वहीं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि कारपोरेट हितैषी केन्द्र सरकार अपने वादे से मुकर कर राष्ट्रवाद के नाम पर राष्ट्रीय संस्थानों के बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथों में दिये जा रहै है. देश की एक बड़ी अर्थव्यवस्था खेती को अडानी, अम्बानी जैसे कारपोरेटों के हाथों में देने पर विवस है. ऐसे हठधर्मिता को किसान मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. मौके पर सुशांत राय, विश्वनाथ भंडारी सुमंत महतो, अकबर अंसारी, काजल गोराई, प्रभास गोराई, संतोष गोराई, विकाश गोराई, हीरो सोरेन आदि उपस्थित थे।

