कम अनाज और धांधली का विरोध करने पर दबंगई,,मनातू में कार्डधारी को धमकी देकर जबरन दिलवाया झूठा बयान

कम अनाज और धांधली का विरोध करने पर दबंगई,,मनातू में कार्डधारी को धमकी देकर जबरन दिलवाया झूठा बयान

मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट

मनातू (पलामू)पलामू जिले के मनातू प्रखंड के चक पंचायत में अवस्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान गौरी समूह में राशन वितरण में गड़बड़ी और धांधली का मामला गहराता जा रहा है। 7 सदस्यों वाले एक परिवार को नियमानुसार मिलने वाले अनाज के बजाय महज 15 से 17 किलो अनाज दिए जाने के मामला ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले में नया और गंभीर मोड़ तब आया जब पीड़ित कार्डधारी महिला ने राशन डीलर पर अधिकारियों को गुमराह करने और डराने-धमकाने का सीधा आरोप लगाया है।पीड़ित कार्डधारी देवकी कुंवर ने गौरी समूह के संचालक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब मामले की जांच के लिए जिला स्तर से प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तो डीलर ने उनके साथ जबरदस्ती की।आरोप लगाया की डीलर गौरी समूह के संचालक धमकाकर और घर से खींचकर अपने आवास पर ले गया।वहां जांच अधिकारियों के सामने दबाव बनाकर उनसे जबरन झूठा बयान दर्ज करवाया गया।ताकि राशन में की जा रही कटौती पर पर्दा डाला जा सके।अधिकारियों की जांच पर उठे सवाल सात सदस्यों के परिवार को वाजिब हक न मिलना और जांच के दौरान पीड़िता को डरा-धमकाकर बयान बदलवाने की घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद कार्डधारियों के साथ इस तरह की गुंडागर्दी और दबाव बनाया जा रहा है तो निष्पक्ष जांच कैसे संभव होगी।मामला प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोगों ने पलामू जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग से दोषी डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करते हुए मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।