खेल प्रेमियों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़– प्रमुख गायत्री देवी

0
08504ca2-f96b-46ed-8ff8-21334ee02a3f

 

खेल प्रेमियों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़– प्रमुख गायत्री देवी

चैनपुर(पलामू): चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महुगावां पंचायत भवन के समक्ष मनरेगा व 15 वें वित से खेल मैदान व चेंजिंग रूम बना है जिसका औचक निरीक्षण प्रमुख गायत्री देवी ने किया।निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की त्रुटिया पाई जिसपर उन्होंने कहा कि जहां सरकार एक तरफ़ युवाओं का भविष्य उज्जवल करने के लिए कई प्रकार की सुविधा अपने तरफ से देने का काम कर रही है वही दूसरे तरफ़ सरकार का विकाश कार्य को बाधक बनाने के लिए अधिकारी व जनप्रतिनिधि बन जा रहें हैं ऐसा ही माजरा महुगावां पंचायत में देखने को मिल रहा है जहां की लाखों का बंदरबाट अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मिलकर कर लिया हैं जो की युवाओं का भविष्य के साथ खेलवाड़ कर रहा है और सरकार का विकास कार्य के साथ आंख मिचौली करने का काम कर रहा हैं सरेयाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि मनमानी ढंग से काम कर रहा हैं जो की जांच का विषय है।ऐसे भ्रष्ट लोगों पर जांच कर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत हैं तभी विकास कार्य में रोड़ा उत्पन नहीं होगा अगर ऐसे भ्रष्ट लोगो पर कारवाई नहीं होगी तो वरीय अधिकारी को मिलकर शिकायत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *