भगवान और भक्त के आपसी समर्पण का प्रतीक है शबरी जयंती, डॉक्टर मेहता

0
Untitled

भगवान और भक्त के आपसी समर्पण का प्रतीक है शबरी जयंती, डॉक्टर मेहता

पलामू जिले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के कुराइन पतरा पंचायत के ग्राम सोंस में माता शबरी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पांकी विधानसभा के विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता ने कार्यक्रम कि शुरूवात नव निर्मित सामुदायिक भवन का फीता काट कर किया एवं माता शबरी के चित्र पर फूल अर्पित किया।
वहीं समिति के लोगों द्वारा उन्हें माला और अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर मेहता ने कहा कि आज हम सब के लिए बड़े ही हर्ष की बात है की आज रविदास जयंती और माता शबरी की जयंती दोनो साथ साथ है।
साथहीं कहा की माता शबरी के बिना पुरा रामायण अधूरा होता।
अगर माता शबरी ने भगवान राम को जूठे बेर न खिलाए होते।
माता शबरी की श्रद्धा भक्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भगवान राम के प्रति उनके मन में कितना प्रेम था।
साथहीं कहा समाज में हमसब को आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए।
हमें किसी के प्रति किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं रखना चाहिए। बल्कि समाज में एक साथ मिलकर रहना चाहिए, तभी समाज के हर तबके विकास संभव है। और वहां मौजुद सभी लोगों से विधायक डॉक्टर मेहता नई आग्रह किया की अपने बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक करे ताकी ये लोग भी आईएस, आईपीएस बीडीओ सीओ बने।
वहीं कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉक्टर मेहता ने लोगों के साथ मांदर भी बजाया और और थिरकते दिखे।
मौके पर पंचायत के मुखिया पूनम देवी, समाज सेवी बिरेंद्र कुमार, बच्चन ठाकुर,सहित सैंकड़ों लोग मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *