पलामू की बेटी पूजा रत्नाकर बनीं धनबाद रेल मंडल परामर्शदात्री समिति की सदस्य
पलामू की पूजा बनी धनबाद रेल मंडल परामर्शदात्री समिति की सदस्य
पलामू की बेटी पूजा रत्नाकर को धनबाद मंडल की मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के द्वारा यह मनोनयन पारित किया गया है। सदस्य माननीय किए जाने पर पूजा ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है। दूरभाष पर उन्होंने बताया कि यह यह गर्व और सम्मान का विषय है। इस मनोनयन को उन्होंने धनबाद के रेल यात्रियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाने की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। पूजा ने कहा कि वो पलामू की बेटी है और एक बेटी के रूप में उन्होंने पलामू का मान बढ़ाया है यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि उचित समय पर वे पलामू से जुड़ी बातों को भी मंच पर रखने के काम करेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति और महिला-नेतृत्व वाले विकास के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए मैं इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का प्रयास करने की बात कहीं। ज्ञात हो कि पूजा रत्नाकर सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने के लिए जानी जाती है। वो एक अच्छी चित्रकार और लेखिका भी है।
पलामू में खुशी की लहर
पूजा को धनबाद मंडल की मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर पलामू में भी हर्ष का माहौल है। पूजा के भाई सामाजिक कार्यकर्ता मृत्युंजय रत्नाकर ने बताया यह सिर्फ एक पारिवारिक उपलब्धि नहीं बल्कि पलामू की उपलब्धि है। पूजा की इस उपलब्धि पर माटी कला बोर्ड के अविनाश देव, भाजपा के अविनाश वर्मा, वरीय रंगकर्मी मुनमुन चक्रवर्ती, खेल प्रशिक्षक सुमित वर्मन, कलाकार सुमित भट्टाचार्य, पलामू जिला व्यवसाई संघ के अनुपम तुलस्यान, रोहित जैन, गुंजन जैन आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया है।


