खबर का हुआ असर युवा कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर शिलदा गाँव पहुँचे।
नौडीहा बाजार प्रखंड के पंचायत खैरादोहर अंतर्गत शिल्दा खुर्द देवी मंडप से लेकर जागेश्वर साव के पाही तक सड़क पानी में तब्दील, बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई बाधित ,बिजली तार मौत की आमंत्रित दे रहा है सिटी न्यूज़ चैनल में खबर चलने के बाद पलामू कांग्रेस युवा नेता झारखंड सरकार के वित्त मंत्री के पुत्र प्रशांत किशोर उर्फ (बाँकु) खैरादोहर पंचायत के ग्राम सिलदा खुर्द गांव पहुंचे और सड़क का जायजा लेते हुए .. सड़क स्थित जर्जर और पानी में तब्दील को देखते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्कूटी जेई से सिल्दा खुर्द पूर्वी देवी मंडप से लेकर जागेश्वर साव के पाही तक एक किलोमीटर तक पक्की सड़क निर्माण करने का आश्वासन दिए ,बिजली तार का मरम्मती कारण करने की बात कही…ग्रामीणों ने काफी सराहना किया.. मौके पर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।

